September 3, 2026
कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा से मिले गिरजेश जायसवाल, सिसवा नगर के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

सिसवा बाजार-महराजगंज। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता गिरजेश जायसवाल लखनऊ स्थित कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही सिसवा नगर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, विकास कार्यों को गति देने, जल निकासी, सड़क, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सहित नगर की अन्य प्रमुख आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श हुआ। गिरजेश जायसवाल ने नगर की विकास संबंधी जरूरतों और आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों को मंत्री के समक्ष रखा।
गिरजेश जायसवाल ने कहा कि सिसवा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है। सिसवा बाजार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और नगरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा से हुई इस मुलाकात को सिसवा नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान नगर के सर्वांगीण विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!