September 6, 2026
सिसवा में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु, जिला अस्पताल रेफर

सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम अमडीहा नारी टोला में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को एक नवजात बालक लावारिस अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी और नवजात को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार घटना 5 सितंबर 2026 की रात करीब 9ः50 बजे की है, जबकि सीएचसी सिसवा के माध्यम से पुलिस को रात करीब 10ः15 बजे सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
सीएचसी सिसवा में प्राथमिक देखभाल के बाद नवजात को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। वहीं, मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को भी दी गई है।

नवजात शिशु की देखभाल एवं सुरक्षित रख-रखाव के लिए चाइल्ड केयर महराजगंज से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल नवजात को सुरक्षित चिकित्सा एवं देखभाल उपलब्ध कराने पर प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!