कानपुर। सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत मंज़ूर आलम शाह “हज़ूर साहब” की स्मृति में 15वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन-मुशायरे का आयोजन 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सायं 6 बजे से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार, कानपुर में होगा।
कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवि एवं शायर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कविता, शेर-ओ-शायरी और सूफियाना कलाम के माध्यम से प्रेम, शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध गजल एवं सूफी गायक प्रदीप श्रीवास्तव की प्रस्तुति से होगा।
यह जानकारी साहब स्मृति फाउंडेशन (रजि.), कानपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के अध्यक्ष सम्मेलन समिति के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने दिया।



