सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ।
विद्यालय के प्रबंधक एन०बी० पाल एवं प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह के साथ अन्य शिक्षक व बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं लघु नाटिका प्रस्तुत कर गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रबंधक एन०बी० पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, अहिंसा, अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, शिक्षकगण एवं बच्चों ने स्वच्छता, शांति, सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संजय सिंह, प्रदीप सिंह, शिव शंकर शर्मा, अलोक त्रिपाठी, रंजित सिंह, सुनील दत्त, उमेश यादव आदि उपस्थित थे।



