October 5, 2026
नशामुक्ति और यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ

सिसवा बाजार-महाराजगंज। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन की ओर से नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों को नशे से दूर रहने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

नशामुक्ति और यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ

इस अभियान में जेपी पब्लिक स्कूल के लगभग 50 छात्र छात्राएं की उपस्थित रहे । इस दौरान दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी प्रकार यातायात नियमों की अनदेखी भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है। लोगों से हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई।

नशामुक्ति और यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ

संगठन ने कहा कि अभियान को गांव-गांव और विद्यालयों तक पहुंचाकर युवाओं एवं आमजन को जागरूक किया जाएगा। नशामुक्त समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण के लिए निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित पूर्वांचल प्रभारी सतीश पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सुबाष तिवारी , चं राष्ट्रीय महासचिव शैलेष मिश्रा, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला जिला संयोजक सामवेद पति त्रिपाठी, निचलौल तहसील अध्यक्ष दिपक मिश्रा, सदर ब्लाक अध्यक्ष सुनील भगत सदस्य शीतल तिवारी, राष्ट्रीय जनविश्वाश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्र,बाल कृष्ण, कृपा निधान, उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, द्विगविजय नाथ दूबे सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!