सिसवा बाजार-महराजगंज। CBS Public School, विसोखोर, कटहरी बाजार में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन मानवेंद्र सिंह रहे। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 6 तक के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मानव मेहता ने उपस्थित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। PTM के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय के महत्व पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पांडेय, शरद पांडेय, रमेश पांडेय, प्रणेश पांडेय एवं ऋषिमुनि पाठक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुलसुम, सीमा, रागिनी, काजल, सिद्धि, याशिका, सिद्धिदात्री, नंदू, आशीष, अशोक पांडेय, महेंद्र क्षेत्रीय, सिलास राय, शालिनी, सपना, शिवानी, रानी एवं नागेश्वर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी शैक्षणिक प्रगति में अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।



