October 16, 2026
मिशन शक्ति फेज 6.0ः कोठीभार थाने में पारिवारिक मामलों के निस्तारण के बाद महिलाओं को किया गया सम्मानित, लिया फीडबैक

सिसवा बाजार-महराजगंज। मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर निस्तारित कराए गए पारिवारिक मामलों से संबंधित अभिभावकों एवं परिजनों को केंद्र पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनसे फीडबैक भी प्राप्त किया गया, ताकि महिलाओं की समस्याओं के समाधान और टीम की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मिल सके।

मिशन शक्ति फेज 6.0ः कोठीभार थाने में पारिवारिक मामलों के निस्तारण के बाद महिलाओं को किया गया सम्मानित, लिया फीडबैक

फीडबैक के दौरान महिलाओं ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने उनकी समस्याओं को विनम्रतापूर्वक सुना और त्वरित कार्रवाई की। टीम के प्रयासों से उनकी समस्याओं का समाधान हो गया है। महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।

मिशन शक्ति फेज 6.0ः कोठीभार थाने में पारिवारिक मामलों के निस्तारण के बाद महिलाओं को किया गया सम्मानित, लिया फीडबैक

इस पहल के माध्यम से मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति भरोसा दिलाने और पारिवारिक विवादों के निस्तारण के बाद उनकी स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना तथा उन्हें जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!