October 17, 2026
स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा पर्व, रावण दहन के साथ बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह ने रावण का पुतला दहन कर सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दशहरा पर्व के महत्व और रावण के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रावण अपने समय का अत्यंत बुद्धिमान और विद्वान व्यक्ति था, लेकिन उसके अहंकार और दुर्गुणों ने उसकी सोने की लंका को बर्बाद कर दिया और अंततः उसे तथा उसके परिवार को विनाश की ओर धकेल दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानी और विद्वान होना बहुत बड़ी अच्छाई है, लेकिन अहंकार और दुर्गुण उससे भी बड़ी बुराई हैं। अच्छे कर्म ही सफलता का मूल मंत्र हैं।
उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अंततः सत्य की ही विजय होती है। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने तथा अपने जीवन में सदाचार, सत्य और अच्छे कर्मों को अपनाने की प्रेरणा दी।

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा पर्व, रावण दहन के साथ बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

भाषण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा
दशहरा पर्व के अवसर पर विद्यालय में भाषण एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों, डांडिया नृत्य, राम-रावण की झांकी और रावण दहन सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में संजय सिंह, प्रदीप सिंह, भुवनेश्वरी तिवारी, आलोक कुमार, उमेश यादव, शिवशंकर, अफजल खान, आलोक त्रिपाठी, सुनील, रंजीत, भारती चौहान, प्रिया सिंघानिया, पूजा, अमित, रमेश और अशोक सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!