निचलौल-महराजगंज। निचलौल स्थित दामोदरी पोखरा के खेल मैदान में 25 अक्टूबर (दिन रविवार) को शाम 5:00 बजे से ‘समाजवादी PDA जनचौपाल’ का एक विशाल आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के युवाओं और आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इस भव्य जनचौपाल कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर ‘ट्रेंडिंग स्टार’ समर सिंह और प्रख्यात भोजपुरी गायक मनोज यादव शिरकत करेंगे। दोनों कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांधेंगे और जनता का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल ने क्षेत्र के विकास और जन-संवाद को मजबूत करने के लिए इस चौपाल का आयोजन किया है।
उन्होंने सिसवा विधानसभा सहित पूरे निचलौल क्षेत्र के समस्त नागरिकों, ऊर्जावान युवाओं, बुजुर्गों और गणमान्य लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा, “यह चौपाल आप सभी की है। आप सभी हमारा सादर आमंत्रण स्वीकार कर रविवार शाम 5 बजे दामोदरी पोखरा खेल मैदान में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं और इस भव्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।”


