October 26, 2026
राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत करने का संकल्प ले रहे है कैडेट्स - ले. कर्नल मिथुन मिश्रा

सिसवा बाज़ार-महाराजगंज। 102 यू पी बटालियन के द्वारा आयोजित CATC-175 प्रशिक्षण शिविर के पाँचवें दिन कैडेट्स ने ड्रिल से लेकर नेविगेशन, हथियार प्रशिक्षण प्राप्त किया l

दिन की शुरुआत सुबह की ड्रिल और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ हुई। कैडेट्स ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रातःकालीन सत्र में कैडेट्स को मार्चिंग, सावधान एवं विश्राम जैसी ड्रिल गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। इस सत्र का उद्देश्य कैडेट्स में शारीरिक चुस्ती, आदेशों के पालन, एकाग्रता और सामूहिक तालमेल को बेहतर बनाना रहा। नियमित अभ्यास के माध्यम से कैडेट्स ने सैन्य अनुशासन के महत्व को समझा। ए एन ओ द्वारा एकता एवं अनुशासन की कक्षा संचालित की गई, एकता एवं अनुशासन की बुनियादी अवधारणाओं को समझने का अवसर मिला। इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनमें परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेने और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने पर जोर दिया गया।

तदुपरांत आई टी आई की टीम ने श्री मौर्य की अगुवाई में कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के कौशल विकास करने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों के बारे में अवगत कराया जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारी – ले•कर्नल मिथुन मिश्रा ने आई टी आई की टीम को सम्मानित कर आभार प्रकट किया।और साथ ही कैडेट्स को सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प जैसे गुड़ और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!