October 26, 2026
24.36 लाख की लागत से बने पंचायत भवन का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी पंचायत संबंधी सुविधाएं

कुशीनगर। कप्तानगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पड़ौली के टोला सोनापाकड़ में 24 लाख 36 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण सोमवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी शिवानंद सरस्वती (गोपाल जी) ने विधिवत लोकार्पण कर भवन को ग्रामीणों को समर्पित किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में अतिथियों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। यहां ग्राम पंचायत की बैठकें आयोजित करने के साथ ही ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों के संचालन में भी सहूलियत मिलेगी। अब ग्रामीणों को प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विकास योजनाओं की जानकारी और अन्य पंचायत संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । पंचायत भवन गांव के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

समारोह की अध्यक्षता अवधेश मिश्रा ने की, जबकि संचालन राजकुमार पाण्डेय ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर राजकुमार पाण्डेय, वृंदावन पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, रामज्ञान सिंह, दीनदयाल सिंह, मुकेश पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, जय हिंद सिंह, लवकुश पाण्डेय, राजन चौरसिया, कमलेश यादव, विजय सिंह, आनंद पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!