वाल्मीकिनगर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में 161वीं भव्य नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संगीत आनंद, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी,कर्नाटक राज्य प्रभारी स्वरांजलि एस. पूनम देवी, आस्था कुमारी ,शिक्षक नंदलाल ठाकुर, स्वास्थ्य कर्मी चंद्रदेव ठाकुर, दीप नारायण कुशवाहा,भरत राणा,नमामि गंगे के मुकेश कुमार और मुरारी कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
मुख्य अतिथि स्वरांजलि एस. ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। आज हम सभी नारायणी गणपति माता की मां आरती करके सुख समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। विशिष्ट अतिथि चंद्रदेव ठाकुर ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली, त्रिपुरारी पूर्णिमा और गंगा स्नान पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से श्रद्धालु भक्तों के बीच औषधीय गुण वाले पौधों का वितरण किया गया। पौधा वितरण करके लोगों को प्रकृति का संरक्षण हरित वातावरण निर्माण तथा पौधारोपण के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अंग वस्त्र, और धार्मिक पुस्तक द्वारा भी सम्मानित किया गया। महाप्रसाद की व्यवस्था में विजय कुमार उर्फ गुड्डू, लक्ष्मण सोनी, अजय भक्त, फौजी विद्यासागर राणा,और चंदन मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई, चंद्रदेव ठाकुर, दीप नारायण कुशवाहा, भरत राणा, डॉ. संजय प्रसाद, ए डब्ल्यू पीएल परिवार एवं वाल्मीकि वसुधा परिवार के संस्थापक संजू जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विदित हो कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ही 6 नवंबर 2014 से इस महा आरती का शुभारंभ इसी संगम तट पर लोकप्रिय कलाकार एवं लौरिया विधायक विनय बिहारी तथा कथावाचक उपेंद्र पाराशर जी महाराज की गरिमामई उपस्थिति में हुआ था। नारायणी गंडकी महा आरती के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। श्रद्धा सेवा और प्रकृति संरक्षण के संगम में संपन्न यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद एवं प्रेरणा का अवसर बना। गंगा मैया की जय, नारायणी गंडकी माता की जय जयकार से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा।
इस मौके पर आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी, संस्था के सचिव अखिलानंद,अनमोल कुमार, अजय कुमार, बाल कलाकार सुधि स्वरा सिंह,एवं शत्रुघन कुमार की भूमिका सराहनीय रही। कथा -पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की गई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लावारिस दिव्यांगजन और मानसिक बीमारों हेतु विशेष चलंत दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से सड़कों पर भटकने वाले दर्जनों लावारिस दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। संचालन संगीत आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीप नारायण कुशवाहा एवं भरत राणा ने किया।





