July 27, 2024
Atal Bihari Vajpayee Jayanti- जल शक्ति मंत्री रामकेश के छलके आंसू , अटल जयंती पर उन्हें याद कर हो गये भाउक

Atal Bihari Vajpayee Jayanti- Jal Shakti Minister Ramkesh shed tears, got emotional remembering him on Atal Jayanti

Atal Bihari Vajpayee Jayanti बांदा (विनोद मिश्रा) । जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पैलानी निज निवास में पार्टी जनों के साथ मनाई। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुये भाउक हो गये। उनकी आँखें छलछला उठी।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti- जल शक्ति मंत्री रामकेश के छलके आंसू , अटल जयंती पर उन्हें याद कर हो गये भाउक

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व में कविता के रूप में व्याख्या किया। कहा की विचलित, ना भयभीत, जिन्होंने सड़कों से भारत जोड़ा, जिन्होंने नदियों को नदियों से जोड़ा, जिन्होंने सर्व शिक्षा की जलाई अलख,भारत मां की सेवा में जिसने जीवन किया व्यतीत ,वो रहे अटल, वो थे सदैव अटल!

राज्य मंत्री निषाद नें कहा की वह मां भारती के सच्चे सपूत थे। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और पथ प्रदर्शक थे। उनके दिखाये गये रास्ते पर पीएम नरेंद्र मोदी औऱ सीएम योगी आदित्य नाथ सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश को विकास की ऊंचाइयों की ओर ले जा रहें हैं।
इस दौरान भाजपा के अन्य उपस्थित नेताओं नें भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!