

गोरखपुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर द्वारा टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एक विशाल तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के अध्यक्षता ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने की मुख्य अतिथि के रूप में पदम ,डॉ रामचेत चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव एवं हसन जमाल उर्फ बबूआ भाई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की आयोजक पूजा गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं को विशाल तिरंगा भेंट किया गया ताकि वह अपनी अपनी संस्था पर उसको फहराएं और विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के लोगों को पत्रकार साथियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक मिन्नत गोरखपुरी ने बताया कि इस अवसर पर आम लोगों को जागरूक करके तिरंगा भेंट करके उनसे विनम्र निवेदन किया गया की तिरंगे का सम्मान करें और कहीं भी रास्ते पर तिरंगे को देखें तो उसको उठाकर किनारे रख दें,
इस अवसर पर डॉ आर.के.चौधरी, दीनानाथ, बृजमोहन, महफूज अंसारी, आसिया गोरखपुरी, डॉक्टर प्रेमलता रास बिंदु, राज शेख, शक्ति शंकर, वर्षा रावत, डॉक्टर सरिता सिंह, भानु प्रकाश गुप्ता,शौर्य प्रकाश, अरशद अली, गौतम गोरखपुरी, मिनहाज सिद्दीकी, मोहम्मद साकिब, फिरोज अहमद, अहमद अली, शाहीना शेख,परी श्रीवास्तव,शालिनी सोनी,आबिद अली, तनवीर महफूज, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, हाफिज मुजीबुर रहमान, राघवेंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद हुसैन अख्तर,राकेश मोहन,ईशान अख्तर, नितिन उपाध्याय आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सहसंयोजक आसिया गोरखपुरी ने सभी को अपना समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।







