सिसवा बाजार-महराजगंज। बकरीद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने मिस्कारी मोहल्ला मस्जिद, रेलवे ढाला बड़ी मस्जिद, जैनी छपरा ईदगाह समेत नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर गले मिले और बकरीद की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और कुर्बानी का संदेश देता है। सभी लोगों को मिलजुल कर समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखनी चाहिए। उनके आगमन पर लोगों ने भी खुशी जताई और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।




