November 14, 2026
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: श्रुतिलेख, मानचित्र व दौड़ में विजयी छात्रों का हुआ सम्मान

कसया-कुशीनगर। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रुतिलेख, मानचित्र एवं दौड़ में विजयी छात्रों का शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय धुसी टोला महुई बुजुर्ग पहुंचने पर सम्मान किया गया। छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह पटेल व प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह ने विजयी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें यदि उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान अभिभावक रामकिशोर पटेल, कृष्णन्द्र सिंह, जयंत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अर्चना विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विजयी छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में श्रुतिलेख, मानचित्र एवं दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों ने कहा कि ऐसीप्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
छात्रों की इस उपलब्धि पर रामदिनेश सिंह, योगेश सिंह, पंकज सिंह, मनोज पटेल, रामप्रवेश यादव, निरपेन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार, उपेन्द्र सिंह, आदित्य सिंह, सोनू विश्वकर्मा, रमेश यादव एवं रामप्रताप सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह सफलता विद्यालय के साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!