July 16, 2026
वृद्धाश्रम में सेवा और सम्मान के साथ मनाया जन्मदिन, वृद्धजनों के साथ काटा केक, लिया आशीर्वाद

कसया-कुशीनगर। जेपी पैलेस होटल, कुशीनगर के लोकप्रिय प्रोपराइटर जेपी पाठक के सुपुत्र सारांश पाठक का जन्मदिन गुरुवार को कसया स्थित वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धाश्रम) में सेवा, सम्मान और स्नेह के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के साथ केक काटा गया तथा उन्हें भोजन, मिठाई एवं आवश्यक सामग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे शुभ अवसर को वृद्धजनों के बीच मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, अंधा पांडेय, ज्ञानेश्वर जायसवाल, ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, सत्य प्रकाश राव, विनोद सिंह, राजेश कुमार, प्रशांत किशोर यादव तथा जेपी पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सारांश पाठक के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, और ऐसे अवसर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!