July 27, 2024
CM Yogi Adityanath- सीएम योगी आदित्यनाथ से 30 दिन में दो बार मिली सिसवा नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल, गिरजेश जायसवाल भी रहे मौजूद

सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल व उनके पति गिरजेश जायसवाल पिछले 30 दिनों में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath से उनके आवास पर दो बार मुलाकात किया और सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के साथ ही विकास कार्यों में हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर 10 जुलाई सोमवार की देर शाम लगभग 7ः00 बजे सिसवा नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जयसवाल व उनके पति गिरजेश जायसवाल ने मुलाकात किया, इसके ठीक 30 दिन पहले भी 10 जून की शाम 5 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सिसवा नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल व उनके पति गिरजेश जायसवाल ने नगर पालिका में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ ही विकास कार्यों में हो रही समस्याओं को भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल व उनके पति गिरजेश जायसवाल ने बताया कि भाजपा सरकार विकास कार्यों पर तेजी से कार्य कर रही है और नगर पालिका क्षेत्र भी विकास कार्य तेजी के साथ हो रहा है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है, इस संबंध में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अवगत कराया गया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मुलाकात नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि भाजपा की योगी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!