July 27, 2024
मस्जिदों व ईदगाहों पर अदा की गयी ईद की नमाज, गिरजेश जायसवाल ने दी बधाई, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर व देहात क्षेत्रों में ईद बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल मस्जिदों व ईदगाहों पर पहुंच कर लोगों को बधाई दिया वही पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही।

मस्जिदों व ईदगाहों पर अदा की गयी ईद की नमाज, गिरजेश जायसवाल ने दी बधाई, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

ईद का त्योहार आज पूरे देश में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, आज सुबह नगर के रेलवे ढाला स्थित बड़ी मस्जिद, मीर शिकारी मुहल्ला मस्जिद, बीजापार मस्जिद, असमछपरा रोड़ स्थित ईदगाह सहित सभी मस्जिदों व ईदगाहों पर ईद की नमाज पढ़ी गयी, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल नगर पालिका क्षेत्र में पड़ने वाले मस्जिदों व ईदगाहों पर पहुंच कर लोगों से गले मिल कर उन्हे बधाई दिया।

मस्जिदों व ईदगाहों पर अदा की गयी ईद की नमाज, गिरजेश जायसवाल ने दी बधाई, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार, सब इंस्पेक्टर अशोक गिरी सहित पुलिस बल मस्जिदों व ईदगाहों पर मुस्तैद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!