
सिसवा बाजार-महराजगंज। आज ईद का त्यौहार बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, मस्जिदों और ईदगाहों ईद की नमाज पढ़ी गई।
इस दौरान सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ईदगाहों व मस्जिदों पर पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की बधाइयां दी।
वहीं कोठीभार थानाध्यक्ष पुलिस पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रही।
आज पूरे देश में ईद उल फितर बड़ी हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है ऐसे में सिसवा नगर के रेलवे ढाला बड़ी मस्जिद, मीरसीकारी मुहल्ला मस्जिद , बीजापार मस्जिद, जैनी छपरा ईदगाह सहित सभी मस्जिदों और ईदगाहों में अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ईद की नमाज अदा की गई, इस दौरान इस दौरान नमाजों में नमाजियों की काफी भीड़ रही।
इस अवसर पर सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ईदगाहों व मस्जिदों पर पहुंचे और लोगों से मिलकर ईद की बधाइयां दी।
वही कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मीरसीकारी मुहल्ला मस्जिद पर पुलिस बल के मौजूद रहे और थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस मुस्तैद रही।