लखनऊ। पेट्रोल व डीजल के दामों में बढोत्तरी के बाद अब लोगों की जेब पर एक और बड़ा बोझ बढ़ने वाला है, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने जून 2026 के बिजली बिलों में 10 फीसदी ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है।
UPPCL की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मार्च 2026 में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़े खर्च की भरपाई जून 2026 के बिलों के जरिए की जाएगी। यह अतिरिक्त शुल्क सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा।
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढोत्तरी के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी की खबर से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। बिजली निगम ने सभी वितरण कंपनियों को आदेश लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।



