

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को थाना कोठीभार में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने छात्राओं के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिसकर्मियों का मनोबल और बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं से वादा किया कि जब भी उन्हें पुलिस की जरूरत होगी, पुलिस उनके साथ खड़ी मिलेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्य, हेड मुंशी प्रभात राय, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल रजत सिंह एवं कांस्टेबल अमित मौर्य वही विद्यालय की ओर से उमेश यादव, प्रिया सिंघानिया, सुनीता शाही, अशोक, शीला, शिल्पा, अनुश्री, शिवांगी, रुखसार, श्रेया, अंशिका, प्रज्ञा, ऐश्वर्या एवं स्मिता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







