October 2, 2026
सिसवा विधानसभा में तूफानी दौरे पर रहे पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, बीमार व शोकाकुल परिवारों से मिले

सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। सिसवा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल गुरुवार को क्षेत्र के तूफानी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर बीमार लोगों का कुशलक्षेम जाना तथा शोकाकुल और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सिसवा विधानसभा में तूफानी दौरे पर रहे पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, बीमार व शोकाकुल परिवारों से मिले

पूर्व मंत्री सबसे पहले निचलौल कस्बे में वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विजय यादव के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके आवास पहुंचे। उन्होंने विजय यादव का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद वह सिसवा विधानसभा क्षेत्र के डोमा खास गांव पहुंचे, जहां पूर्व ग्राम प्रधान श्रीकिशुन यादव की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर उनके घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पूर्व मंत्री इसके बाद शीतलापुर गांव पहुंचे। यहां अतुल गौड़ के घर में आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार में उनकी बहन की शादी होने वाली है। आग की घटना से हुए नुकसान पर सुशील टिबड़ेवाल ने दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आगे भी हर संभव मदद की जाएगी।

इसके बाद पूर्व मंत्री निचलौल नगर पंचायत के आजाद नगर मोहल्ले में पहुंचे, जहां सीताराम सिंह के निधन पर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सीताराम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान सपा के जिला महासचिव समसुद्दीन अली, विजय तिवारी, गुड्डू पाण्डेय, तैयब अंसारी, हीरा लाल ज़ख़्मी, मुबारक अली, राजेश यादव, बृजेश, रमेश कुशवाहा, रामप्रकाश अग्रहरि और रविंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!