Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में सत्र 2026-27 में M.Sc. (भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र एवं जन्तु विज्ञान) प्रथम वर्ष की तृतीय सूची का प्रवेश दिनांक 29 जुलाई, 2026 को, LL.B. प्रथम वर्ष की द्वितीय सूची का प्रवेश दिनांक 29 एवं 30 जुलाई, 2026 को, सम्बन्धित विभाग में प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक होगा।
यह अति आवश्यक है कि प्रवेश के समय छात्र/छात्रायें अपने द्वारा देय सम्पूर्ण शुल्क (केवल ए0टी0एम0 कार्ड, ऑनलाईन भुगतान अथवा यू0पी0आई0 द्वारा ही होगा), आनलाईन फार्म के प्रिंट-आउट के साथ संलग्न समस्त अंकपत्रों/प्रमाण-पत्रों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति, चरित्र एवं स्थानांतरण प्रमाण-पत्र तथा समस्त मूल अंकपत्रों/प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित हों।

