October 16, 2026
Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज में “योगा एवं आत्म सुरक्षा दिवस” पर एकदिवसीय शिविर आयोजित

Gorakhpur News – One-day camp organized at St. Andrew’s College on the occasion of “Yoga and Self-Defense Day”

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को कॉलेज के जुबली हॉल में “योगा एवं आत्म सुरक्षा दिवस” पर एकदिवसीय शिविर आयोजित किया। प्रातः 08ः30 से 11ः00 बजे तक चले इस शिविर में 100 से अधिक स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज में “योगा एवं आत्म सुरक्षा दिवस” पर एकदिवसीय शिविर आयोजित

शिविर में योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया और बताया गया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मन एकाग्र रहता है। इसके बाद योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति द्वारा “एक लक्ष्य – स्वयं सक्षम नारी” के नारे के साथ मिशन निर्भया के अंतर्गत मार्शल आर्ट पर आधारित “सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम” आयोजित किया गया।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम किशुन, महिला विंग प्रमुख अनुप्रिया आनंद, सूर्यकुंड धाम योद्धा क्लब की संयोजिका कनक लता मिश्रा एवं सह संयोजक मदन राजभर (सभी ब्लैक बेल्ट) ने प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को आपात स्थिति में स्वयं की रक्षा करने की सरल एवं प्रभावी तकनीकें सिखाईं और आत्मविश्वास के साथ हर परिस्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज में “योगा एवं आत्म सुरक्षा दिवस” पर एकदिवसीय शिविर आयोजित

मुख्य अतिथि डॉ0 सत्या पाण्डेय (पूर्व महापौर) ने नशा मुक्ति पर अपने संदेश में कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और भविष्य दोनों को नष्ट करता है। स्वस्थ, आत्मनिर्भर और नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर आर० एन० सैमुअल ने अपने आशीर्वचन में स्वयंसेवकों के उत्साह की सराहना की और उन्हें योग व आत्म सुरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त रहने की शपथ ली और उपस्थित स्वयंसेवकों का पंजीकरण किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर जेवियर मारिया राज (शारीरिक शिक्षा विभाग) के साथ महाविद्यालय के अन्य शिक्षक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज में “योगा एवं आत्म सुरक्षा दिवस” पर एकदिवसीय शिविर आयोजित

कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 जे० पी० यादव ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त रहने की शपथ ली और उपस्थित स्वयंसेवकों का पंजीकरण किया गया।
इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव, प्रोफेसर ई० सी० दास, डॉ० जे० पी० यादव, डॉ० सुनीता पॉटर एवं चन्द्रेश कुमार गुप्ता सहित स्वयंसेवक नकुल, ओम, अनुराग, आलोक, श्रेया, देविका, विशाखा आदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!