July 27, 2024
Gorakhpur - सेंट एंड्रयूज कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किया गया पौधा-रोपण एवं डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन

Gorakhpur। विश्व पर्यावरण दिवस जो प्रतिवर्ष 05 जून को मनाया जाता है तथा सप्ताह भर इससे सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जाते है। इसी क्रम में आज स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी0ओ0 सैमुएल के संरक्षण में भूगोल विभाग में भौगोलिक परिषद् ‘अर्थ स्कूल’ के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Gorakhpur - सेंट एंड्रयूज कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किया गया पौधा-रोपण एवं डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन

जिसमे विद्यार्थियों के समक्ष पर्यावरण को बचाने एवं उसकी सुरक्षा हेतु विचार प्रस्तुत किये गये साथ ही उन्हे इस हेतु सचेत रहने का आह्वान किया गया, चाहे वह जल का संरक्षण हो, पेड़-पौधों, पशु-पक्षी या जीव जन्तुओं का संरक्षण हो, सभी पर्यावरण के अभिन्न एवं अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। यदि इनमे से एक का भी ह्रास होता है तो उसका प्रभाव पूरे पर्यावरण पर पड़ता है। अतः हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए सदैव प्रयासरत एवं तत्पर रहना चाहिए।

Gorakhpur - सेंट एंड्रयूज कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किया गया पौधा-रोपण एवं डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षणकर्ता श्री सोनम वांगचुक की डाक्यूमेन्ट्री फिल्म दिखाई गयी। जिससे प्रेरित होकर सभी छात्र-छात्राओं ने अपने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। भूगोल विभाग की तरफ से ही पौधा रोपण भी कराया गया।
शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार, मुख्य नियंता एवं रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सी0पी0 गुप्ता, वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर कंचन सरिता रार्ब्टस ने पौधे लगाकर विद्यार्थियों को भी अपने आस-पास पौधे लगाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 सुनीता पाॅटर ने किया, विशेष सहयोग विभाग के प्रोफेसर एस0दान, अमित वर्मा, शांतम तिवारी तथा अनीश जेकब का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!