


सिसवा बाजार-महराजगंज। कटहरी बाजार स्थित CBS Public School में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के ट्रस्टी कमलेश कुमार पांडे ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर ट्रस्टी कमलेश कुमार पांडे ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मानव मेहता ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अरुण पाण्डेय, प्रबंधक शरद कुमार पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, प्राणेश पाण्डेय, रिश्रि पाठक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं कुलसुम, काजल, अशोक पाण्डेय, शालिनी, सीमा, आशीष शर्मा, शिलाश राय और नंदू कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।







