July 15, 2026
विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, NCC कैडेट्स को कौशल विकास का संदेश

गोरखपुर। 45 बीएन NCC बॉयज यूनिट, सेंट एंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, NCC कैडेट्स को कौशल विकास का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एस. डी. राजकुमार, प्राचार्य, सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर ने अपने आशीर्वचन में कहा कि वर्तमान समय में कौशल ही युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने एन0सी0सी कैडेट्स को निरंतर नए कौशल सीखने, अनुशासन बनाए रखने तथा समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित होने के साथ-साथ कुशल होना भी आज के युग की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं नेतृत्व लेफ्टिनेंट प्रो0 अमित मसीह, ए0एन0ओ0, 45 बीएन एनसीसी, सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर द्वारा किया गया। उन्होंने विश्व युवा कौशल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, आपदा प्रबंधन, संचार कौशल तथा राष्ट्रभक्ति जैसे जीवनोपयोगी गुणों का विकास करती है। उन्होंने कैडेट्स से प्रत्येक वर्ष कम-से-कम एक नया कौशल सीखने तथा अपने ज्ञान एवं क्षमता का उपयोग राष्ट्रहित में करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने कौशल विकास, आत्मनिर्भर भारत तथा युवा सशक्तिकरण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी कैडेट्स ने अपने कौशल का निरंतर विकास करने तथा अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में 36 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!