नौरंगिया-कुशीनगर। खड्डा विधानसभा अन्तर्गत विकास खण्ड नेबुआ-नौरंगिया स्थित हरपुर – केसरी छपरा ग्राम पंचायत में समाजवादी पार्टी के नेता एवं जनसेवक पवन दूबे के नेतृत्व में आमजन हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
इस हेल्थ कैंप में ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. ओ.पी. यादव की देखरेख में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, परीक्षण एवं दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में 322 व्यक्तियों ने उपचार हेतु पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया।
इस अवसर पर आमजन की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया। इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन विधानसभा खड्डा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनसेवक पवन दूबे द्वारा आगंतुक सभी व्यक्तियों के लिए जलपान का भी प्रबंध कराया गया था।
शिविर में प्रमुख रूप से विनोद उपाध्याय, रज्जाक अली, कमलेश चौहान, इंद्रजीत यादव, मेराज़ अली, मुक्ति यादव, शेषनाथ यादव, मौलाना फखरुद्दीन, हीरा प्रसाद, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।



