कसया-कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के अहिरौली राजा में सोमवार को बच्चों और युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए गोस्वामी लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर के लोकप्रिय विधायक PN पाठक ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की लाइब्रेरी का खुलना एक सराहनीय पहल है, जिससे बच्चों और युवाओं को पढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गोस्वामी लाइब्रेरी की स्थापना को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लाइब्रेरी के प्रबंधक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा प्रयास होगा कि बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेश राव, चंद्रबली गोंड, दुर्गेश जयसवाल, राजेश राव, देवानंद दुबे, सुजीत राव, एकलाख अहमद, सोनू शर्मा, मोहन बर्मा, सुनील तिवारी, रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

