July 27, 2024
Maharajganj- अरविंद राय बने एथलेटिक्स के नेशनल जज, दी बधाई

Maharajganj महराजगंज। जिला एथलेटिक्स संघ महाराजगंज के चयन समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार राय को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का नेशनल रेफरीध्जज बनाया गया है, वर्ल्ड एथलेटिक्स एवं एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ मे आयोजित रेस वॉक जज की परीक्षा में अरविंद राय को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा 29 से 31 जनवरी 2024 तक चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल सेमिनार एवं नेशनल जज एक्जाम में शामिल हुए थे। देश भर से आए लोगों में 20 लोगों को राष्ट्रीय स्तर का रेफरीध्जज परीक्षा उपरांत बनाया गया है।

Maharajganj- अरविंद राय बने एथलेटिक्स के नेशनल जज, दी बधाई

जिला एथलेटिक संघ महराजगंज के अध्यक्ष राघवेश त्रिपाठी एवं चेयरमैन दिलीप कुमार शुक्ला ने श्री राय के चयन को जिले की एक बड़ी उपलब्धि मानी है। संघ के सचिव अमित कुमार तिवारी ने बताया कि अरविंद राय महराजगंज के नेशनल इंटर कालेज बाली, निचलौल में बतौर शारीरिक शिक्षक पदस्थ है और जिला एथलेटिक संघ महराजगंज के चयन समिति के अध्यक्ष भी हैं।
श्री तिवारी ने बताया कि जनपद ने इससे पूर्व भी नेशनल रेफरी के तौर पर संघ के पूर्व संयुक्त सचिव डॉक्टर रुद्रपाल यादव भी चयनित हुए थे जो अपनी सेवाएं राष्ट्रीय एथलेटिक्स को दे रहे हैं। श्री तिवारी ने उम्मीद जताई कि आगे भी एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए जिला एथलेटिक संघ अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करता रहेगा।

अरविंद राय के रेस वॉक नेशनल जज बनने पर संघ के वाइस चेयरमैन हरिकेश सिंह, उपाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार मिश्रा, सुश्री अपर्णा राठी,उपेंद्र कुमार पांडे, हेमंत तिवारी,राकेश पांडेय, सत्य प्रकाश तिवारी, अनुशासन समिति के चेयरमैन एड अनूप कृष्ण उपाध्याय, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सुनील कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव अनुज कुमार तिवारी, मुकेश मणि त्रिपाठी, चतुर्भुजा सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार शर्मा, अकील अहमद, राजू कुमार,अजय राय,हीरामन चैरसिया, कमलेश कुमार वर्मा आदि ने श्री राय की उपलब्धि पर उन्हे बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!