गोरखपुर। गोरखपुर कैंट व वाल्मीकिनगर के बीच डबल रेलवे लाईन का कार्य तेजी से चल रहा है ऐसे में गोरखपुर कैंट व पनियहवा रेलखंड अन्तर्गत उनौला व पिपराइच रेलवे स्टेशन के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के क्रम में रेल प्रशासन ने प्री एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 19 मई से 8 जून तक मेगा यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते गोरखपुर होकर जाने वाली सात पैसेंजर और 15 स्पेशल ट्रेनें निरस्त रहेंगी।इसके अलावा 27 ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग मुजफ्फपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।
यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। रेलवे ने अपील की है कि यात्रा से पहले 139 पर कॉल कर या एनटीईएस ऐप पर ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें।



