October 2, 2026
मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला साइकिल पुरस्कार, चंद्रभान पांडे मेमोरियल ट्रस्ट ने बढ़ाया हौसला

सिसवा बाजार-महराजगंज। चंद्रभान पांडे मेमोरियल ट्रस्ट गौरा निपनिया द्वारा स्वर्गीय श्री चंद्रभान पांडे जी की स्मृति में प्रतिवर्ष मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बापू शताब्दी इंटरमीडिएट कॉलेज, जहदा में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनमें मेहनत, लगन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सम्मान मिलने पर खुशी जताई। ट्रस्ट की इस पहल से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!