July 26, 2024
अब और सजीला एवं आकर्षक दिखेगा मंडल मुख्यालय, किया भूमि पूजन

बांदा (विनोद मिश्रा) । जिला मुख्यालय में रचनात्मक विकास का एक बार फिर भाजपा जनप्रतिनिधयों नें गुरुवार को इबारत लिख दी। मंडल मुख्यालय अब औऱ सजीला एवं आकर्षक दिखेगा। इस इबारत को लिखा संयुक्त रूप से जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू नें।अब बांदा मवई मार्ग का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण होगा। इसके लिये भूमि पूजन किया गया।

अब और सजीला एवं आकर्षक दिखेगा मंडल मुख्यालय, किया भूमि पूजन

इस मार्ग की कुल लम्बाई 4.90 किलो मीटर व चौडाई 2×9 मीटर रहेगी। दोनों ओर 2.5 किलो मीटर लम्बे एवं कवर्ड नालों का भी प्रविधान है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 1741.61 लाख है, जिसके सापेक्ष 870.80 लाख शासन द्वारा प्रान्तीय खण्ड, लोनिवि को अवमुक्त कर दिये गये है।

अब और सजीला एवं आकर्षक दिखेगा मंडल मुख्यालय, किया भूमि पूजन

इस संबंध में विधायक प्रकाश नें बताया कि महानगरों के तर्ज पर इस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। रोड के चौडीकरण हो जाने से आमजनमानस को अवागमन में सुगमता होगी। आये दिन होने वाली सड़क दुर्घाटनाओं से निजात के साथ-साथ बांदा नगर को एक नई सिक्स लेन सडक भी मिल जायेगी। दोनो ओर नालों के निर्माण हो जाने से नवविकसित कलोनियों जैसे कि जवाहर नगर, सर्वाेदय नगर, बसन्त बिहार, श्रीनाथ बिहार, कताई मील एवं इन्द्रानगर आदि क्षेत्रों में जल भराव की समस्या से पीडित आमजनमानस को कफी हद तक इस संकट से निजात मिल सकेगा।

इस अवसर पर जिलांपचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, राष्टीय कार्यकारणी सदस्य सन्तोष गुप्ता, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान,ब्लाक प्रमुख सवर्ण सिंह जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ,पूर्व चेयर मैन राजकुमार राज ,पुष्कर दिवेदी के अलावा कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ,डीएम दुर्गा शक्ति एवं अन्य प्रशानिक अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!