July 21, 2026
सिसवा टाउन व ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, लाइन के पास पेड़ों की होगी छंटाई

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विद्युत वितरण उपखंड क्षेत्र के सिसवा टाउन एवं ग्रामीण इलाकों में बुधवार (22 जुलाई 2026) को पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 33/11 केवी विद्युत लाइन के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए लिया गया है।

विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी सप्लाई लाइन से पेड़ों की टहनियां टकराने के कारण बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या सामने आ रही थी। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लाइन पर मेंटेनेंस एवं टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा।
विद्युत उपखंड के अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया कि इस दौरान गोपाल 33/11 उपकेंद्र से जुड़े सिसवा टाउन और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग एवं आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!