July 12, 2026
सिसवा नगर पालिका ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, 12,051 पौधे लगाने का अभियान शुरू

सिसवा बाजार-महराजगंज। वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार द्वारा वार्ड नंबर-5 गांधी नगर (सिसवा खुर्द) में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी ने किया। इस दौरान नगर क्षेत्र में 12,051 पौधे लगाने के लक्ष्य की जानकारी दी गई।

अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ वर्षा में भी सहायक होते हैं तथा स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर सभासदगण, वरिष्ठ लिपिक विष्णु प्रसाद, विनोद गुप्ता, अनिल गुप्ता, मोतीलाल, मंगलेश राना, सफाई नायक संतोष गौड़, जोगेंद्र, दीपू, रमाकांत राय सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधरोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!