July 27, 2024
सिसवा नगर पालिका: अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया पौधा रोपण

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल द्वारा पौधा रोपण किया गया।

सिसवा नगर पालिका: अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया पौधा रोपण
पौधा रोपण

आज पूरे प्रदेश मे पौधा रोपण किया जा रहा है ऐसे में सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में भी लक्ष्य के अनुसार मिले पौधों का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल द्वारा नगर पालिका क्षेत्र कें बीजापार पूराने कर्बला पर पौधा रोपड़ किया गया, इस दौरान आंवला, जामुन, अर्जून सहित फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया।
पौधा रोपण के दौरान अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि पौधा मानव जिन्दगी के लिए आवश्यक है, पौधा लगाने के साथ-साथ इसकी सुरक्षा भी जरूरी है, सभी लोगों को समय-समय पर पौधा रोपण करते रहना चाहिए।
इस दौरान ध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल के साथ सभासद धीरेन्द्र सिंह, एडवोकेट सत्यकाम जायसवाल, अरूण सिंह सहित सम्भ्रांत लोगों के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!