July 27, 2024
Siswa- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर पालिका परिषद ने श्रीराम जानकी मंदिर में रामायण पाठ का किया आयोजन

Siswa- On Maharishi Valmiki Jayanti, Municipal Council organized Ramayana recitation in Shri Ram Janaki Temple.

Siswaसिसवा बाजार-महराजगंज। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने किया।

Siswa- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर पालिका परिषद ने श्रीराम जानकी मंदिर में रामायण पाठ का किया आयोजन

श्रीराम जानकी मंदिर में आज सुबह नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण पाठ का शुभारंभ किया।
इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, सभासद जितेंद्र वर्मा, उमाशंकर जायसवाल, विजय कुमार अग्रवाल, कुलदीप सोनी, रमेश वर्मा, रवि वर्मा, नगर पालिका कर्मचारी अनिल कुमार, विनोद कुमार, राजेश, महताब, मंगलेश, जयशंकर, अजिमुल्लाह सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!