June 28, 2026
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मोहर्रम अखाड़ों के उस्ताद व संचालकों को किया सम्मानित, दिए शील्ड व प्रशस्ति-पत्र

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के मीराबाई नगर वार्ड में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मोहर्रम जुलूस के दौरान हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले अखाड़ों के संचालकों को सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मोहर्रम अखाड़ों के उस्ताद व संचालकों को किया सम्मानित, दिए शील्ड व प्रशस्ति-पत्र

संगठन के पाधिकारियों व सदस्यों ने नगर के शाने-ए-अली अखाड़ा नौका टोला, या अली अखाड़ा पोखरा टोला, या हुसैन अखाड़ा दक्षिण टोला, गाजिया अखाड़ा गजरू टोला, गाजिया अखाड़ा बीजापार, इस्लामियां अखाड़ा मीर शिकारी टोला, गौस पाक अखाड़ा मोहम्मदपुर और कादरी अखाड़ा बैजनाथपुर अखाड़ों के उस्ताद व संचालक को शील्ड व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मोहर्रम अखाड़ों के उस्ताद व संचालकों को किया सम्मानित, दिए शील्ड व प्रशस्ति-पत्र

इस अवसर पर अध्यक्ष शिबू खान व महामंत्री एडवोकेट अश्वनी रौनियार ने कहा कि मोहर्रम जुलूस में अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपनी कौशल कला से हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया था। ऐसे में अखाड़ों के उस्ताद व संचालक को सम्मानित करना हम सबका नैतिक दायित्व है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मोहर्रम अखाड़ों के उस्ताद व संचालकों को किया सम्मानित, दिए शील्ड व प्रशस्ति-पत्र

इन दौरान संगठन के कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, उपाध्यक्ष मनीष रौनियार, हरिलाल सोनी, दीपक जायसवाल, धीरज जायसवाल, रजाउल अंसारी, नवीन मद्धेशिया, विधिक सलाहकार अविनाश मद्धेशिया, संगठन मंत्री बनारसी गुप्ता, संतराज विश्वकर्मा, नगर मंत्री अनिल जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, अंबुज शर्मा, साहेब सिंह सेठी, इरफान अंसारी और रवि जायसवाल सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!