August 3, 2026
कटहरा खास शिव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, दर्शन-पूजन के बाद दिए जरूरी निर्देश

महराजगंज। श्रावण मास एवं प्रथम श्रावणीय सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जनपद के ऐतिहासिक कटहरा खास शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर, यात्री निवास, मंदिर परिसर तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कटहरा खास शिव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, दर्शन-पूजन के बाद दिए जरूरी निर्देश

जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को मंदिर परिसर में दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान एक शौचालय बंद मिलने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी को इसे नियमित रूप से संचालित कराने तथा मंदिर परिसर में निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण क दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित कंपोजिट विद्यालय को भी देखा। उन्होंने बच्चों से संवाद कर जीवन में अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय की बाउंड्री निर्माण का कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कटहरा खास शिव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, दर्शन-पूजन के बाद दिए जरूरी निर्देश

उन्होंने सहायक पर्यटक अधिकारी को मंदिर परिसर में यात्री सुविधाओं का विस्तार करने तथा मंदिर के सुंदरीकरण एवं पर्यटन विकास से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर में जल की कमी पाए जाने पर उसमें पर्याप्त जल भरवाने के निर्देश भी दिए, ताकि परिसर की प्राकृतिक सुंदरता एवं उपयोगिता बनी रहे।
जिलाधिकारी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए तहसीलदार सदर को प्रबंधन व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने भगवान शिव का दर्शन, पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।

कटहरा खास शिव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, दर्शन-पूजन के बाद दिए जरूरी निर्देश

कटहरा खास शिव मंदिर जनपद के सबसे प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्रों में से एक है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को यहां मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। परंपरा के अनुसार रात्रि 12 बजे साधु-संतों की पूजा के उपरांत मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए खोल दिए जाते हैं।
निरीक्षण के दौरान सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी वैभव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!