July 27, 2024
बढ़ती जनसंख्या की समस्या कई संघर्षों और चुनौतियों को जन्म देती है-कुलदीप पाण्डेय

गोरखपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने संगठन केंद्रीय कार्यालय राजेंद्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम गोरखनाथ से प्रेस वार्ता के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण पर जन जागरूकता संदेश दिए. समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में जनसंख्या का बढ़ना बहुत बड़ी समस्या को जन्म देने का कार्य है।

उन्होंने कहा. देश की 140 करोड़ से अधिक की संख्या व विश्व की लगभग 800 करोड़ की संख्या का आँकड़ा बता रहा है कि समाज मे भयावह स्थिति आने वाली है, वैसे भी भारत चीन से जनसंख्या के आकड़ों मे पहले नंबर पर आ गया है. युवा समाजसेवी ने यह भी कहा कि हम दो हमारे दो के नारों को चरितार्थ करने हेतु जनमानस को स्वयं जागरूक होते हुए अपने आस-पास भी जागरूकता लानी होगी, अंधविश्वास लोकाचार से दूर होकर देश व समाज के सुदृढ़ता व विकास के बारे में सोचना चाहिए. विश्व जनसंख्या दिवस पर ही नहीं सदैव ही जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में हम सब को गहन चिंतन करना चाहिए।

विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच,शिक्षा, अविकसित क्षेत्रों में विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को बढ़ावा देना है तथा लोगों को बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों से संबंधित मानवीय सम्बंधों के महत्व को समझने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए.दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या की समस्या कई संघर्षों और चुनौतियों को जन्म दे सकती है,

अत्यधिक शिघ्रता से बढ़ती आबादी दुनिया भर में पर्यावरण के लिए कई बड़े खतरे पैदा कर रही है,लोगों की आय में कमी,भुखमरी की स्थिति और पर्यावरण से जुड़े बदलाव हो रहे हैं.इसके कारण कृषि योग्य भूमि की कमी हो जाती है, जिससे खाद्यान्न उत्पादन भी प्रभावित होता है। जनसंख्या में वृद्धि के कारण वस्तुओं की कीमतें भी बहुत शिघ्रता से बढ़ रही हैं,अतरू जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन महिलाओं को अधिक नियंत्रण,स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने मे सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!