August 9, 2026
हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति, परमहंस पाल महाविद्यालय ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सिसवा बाजार-महराजगंज। गुरली स्थित परमहंस पाल महाविद्यालय में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गुरली और खलीलनगर होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।

हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति, परमहंस पाल महाविद्यालय ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के समस्त एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर सभी ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर पाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार पटेल, जयप्रकाश यादव, विनोद सिंह, रवि प्रकाश यादव, रोहित चौधरी, संगीता देवी, असलम सिद्दीकी एवं रामानंद सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!