July 27, 2024
26 January 2024 - सिसवा नगर पालिका में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने किया झंडा रोहण

26 January 2024 – Republic Day was celebrated with enthusiasm in Siswa Municipality, President Shakuntala Jaiswal hoisted the flag.

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद कार्यालय पर आज शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत देश भक्ति नारों के साथ किया गया, नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने झंडा रोहण किया।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आज नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर को सजा दिया गया था, कड़ाके की ठण्ड में भी लोगों का उत्साह कम नही हुआ और सुबह से ही लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी, कार्यक्रम की शुरुआत देश भक्ति नारों के साथ किया गया, जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने झंडा रोहण किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था, तभी से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

26 January 2024 - सिसवा नगर पालिका में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने किया झंडा रोहण
26 January 2024

वही अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज हमें उन शहीदों को याद करने की जरूरत है जिसके बदौलत देख को आजादी मिली, जिसके बाद संविधान लागू हुआ।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद लगातार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में लगा हुआ है, सड़कें व नालिया बनाई जा रही है, पथ प्रकाश के लिए हर बिजली के खम्भों पर लाईटें लगाई जा रही है, इस के साथ ही नगर पालिका परिषद कार्यालय में आने वाली जनता का सम्मानपूर्वक कार्य किया जा रहा है, नगर पालिका परिषद में आने वाली जनता का हर कार्य निःशुल्क किया जा रहा है, मृत्यु प्रमाण पत्र हो, जन्म प्रमाण पत्र, पानी कनेक्शन, खरिज दाखिला हो सभी कार्य निःशुल्क है।
उन्होंने इस अवसर पर उपस्थ्ति जनता व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी जनता का सम्मान करें, ऐसा न करने वाले सावधान हो जाए, अगर जनता का सम्मान नही किया तो उनपर कार्यवाही होगी।

26 January 2024 - सिसवा नगर पालिका में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने किया झंडा रोहण
26 January 2024

आज के इस कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका कर्मचारी शकील अहमद ने किया व कर्मचारियों की तरफ से नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल, प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अबतक ऐसे अध्यक्ष व प्रतिनिधि सिसवा को नही मिले थे, चाहे कर्मचारी हो या फिर जनता हो, अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने हर समय हां शब्द का ही प्रयोग किया है और तन-मन से जनता के साथ लगे रहते है।

26 January 2024 - सिसवा नगर पालिका में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने किया झंडा रोहण
26 January 2024

इस राष्ट्रभक्तिमय बेला में अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, रामेश्वर जायसवाल, गणेश खरवार, सत्यनारायण चौहान, सभासद जितेन्द्र वर्मा, अश्वनी रौनियार, हासिम अंसारी, राजेश कुमार सिंह व सभासदगण सहित नगर व आस-पास के सम्भ्रांत लोगों के साथ ही हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!