July 27, 2024
Maharajganj Breaking : पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा, जाने क्या है मामला, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Maharajganj Breaking: Husband gave terrible punishment to wife, don’t know what is the matter, police arrested husband

Maharajganj। पनियरा थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी की हरकतों से नाराज एक पति ने अपनी ससुराल में पत्नी की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं पत्नी के प्रेमी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मृतक पत्नी के घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Maharajganj Breaking : पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा, जाने क्या है मामला, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Maharajganj Breaking

जानकारी के मुताबिक पनियरा थाना क्षेत्र के धंगरहवा निवासी संगीता की शादी मेरठ निवासी अरविंद के साथ हुई थी जिसके तीन बच्चे भी थे। तीन माह पहले संगीता पति और तीन बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी के साथ अपने मायके चली आयी थी। मेरठ निवासी अरविंद अपने बच्चों के साथ मायके पहुंचा और पत्नी को समझने लगा लेकिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। पत्नी को समझने के दौरान पति ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी वहीं उसके प्रेमी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Maharajganj Breaking : पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा, जाने क्या है मामला, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Maharajganj Breaking

पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!