

सिसवा बाजार-महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम रामपुरवा में आज शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र चौधरी पुत्र स्वर्गीय नथुनी चौधरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार रामचंद्र चौधरी शराब का अत्यधिक सेवन करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे संभवतः नशे की हालत में पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना करीब 11 बजे पुलिस को दूरभाष के माध्यम से मिली। सूचना पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






