UP Weather News: महराजगंज व आसपास जिलों में भीषण सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है, आज बुधवार की दोपहर तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। शीतलहर और सर्दी का प्रकोप जारी है।
पछुआ हवा से बादल मंडराए तो मंगलवार को धूप नहीं निकली जिससे तापमान लुढ़क गया, आज बुधवार को भी बादल छाए हुए हैं। तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान है। वहीं सर्दी सितम ढा रही है। धूप न निकलने से गलन बरकरार है। लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं।
मंगलवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। सर्द हवा गलन का एहसास कराती रही। जो जहां था, वहीं ठिठुरता नजर आया। दिन में भी जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात पाने की नाकाम कोशिश करते नजर आए। शाम चार बजे से ही अंधेरा छाने लगा। लोग घरों में सिमटने लगे। रात आठ बजे से सड़कों पर सन्नाटा सा छाने लगा।