

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन का भूमि पूजन आज श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में वैदिक रीतियों से सम्पन्न हुई। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद आज से परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन के तैयारियां शुरू हो जाएंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजन नरेंद्र भालोटीया ने की। भूमि पूजन के बाद भारत माता की जय, जय श्री राम का जयघोष चहुओर गूंजने लगी।


भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद बाइक रैली पूरे नगर में निकली । बाइक रैली के माध्यम से पूरे नगर के हिन्दू परिवारों को 10 जनवरी को श्रीराम जानकी मंदिर में होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया। आज का भूमि पूजन एवं बाइक रैली का आयोजन सकल हिंदू समाज सिसवा नगर ने किया। बाइक रैली श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हो कर अमरपुरवा,गोपाल नगर,हनुमान मंदिर,चोखराज ,चोखराज से गोकुल स्वीट हाउस,पुरानी पुलिस चौकी,स्टेशन रोड,श्याम मंदिर,प्रेम चित्र मंदिर,स्टेट चौराहा,जायसवाल नगर,कोठीभार , भुजौली से स्टेट चौक होते हुए श्रीराम मंदिर में वापसी हुई एवं प्रसाद वितरण हुआ।
इस कार्यक्रम में जिला प्रचारक विनय, शशि कला सिंह, धर्मनाथ खरवार, मोहनलाल अग्रवाल, अमित पूरी, अमरनाथ खरवार, योगेश जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, अरविंद, कन्हैया प्रसाद, अनूप मद्धेशिया,रामकृष्ण मिश्र, अमित, मुन्ना, हरीश, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सतीश मद्धेशिया, दया शंकर सिंह,साजन जायसवाल, सोनू जायसवाल, मदन राजभर, राकेश कन्नौजिया, राघवेंद्र उपाध्याय, नमित भालोठिया, नीरज जायसवाल, मुन्ना श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल, संदीप मल्ल, शिव कुमार सिंह, राम बचन ,सतीश मद्धेशिया, हरिद्वार ,सोनू जायसवाल, श्रीराम शाही सहित अन्य सनातनी बंधु उपस्थित रहे।







