

गोरखपुर। युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा कड़ाके की ठण्ड मे गर्म कपड़ा बैंक मुहीम चलाया जा रहा है। ठण्ड राहत सेवा कार्य मे सेवा परमो धर्मरू को चरितार्थ करने के उद्देश्य से फिर्टिलाइजर कॉलोनी स्थित भगवानपुर के केबीएस यूनिक स्कूल कैंपस मे बुलाकर आस-पास क्षेत्र के जरुरतमंद बुजुर्ग महिलाओं,पुरुषों व बच्चों मे सामर्थ्यनुसार कम्बल वितरण किया गया।


संस्था व केबीएस यूनिक स्कूल के संस्थापक पंडित बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य के सहयोग से कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कम्बल वितरण सेवा कार्य संस्था अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय की उपस्थिति व महासचिव अखिलेश मल्ल,कमल ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस के प्रबंधक शरद सिंह के सहयोग से सकुशल सम्पन्न हुआ।
इस दौरान समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को ठण्डक का कवच कम्बल ओढ़ायें,जिससे अपने आप को इस कड़ाके की ठण्ड से बचा सके। संस्थापक पंडित बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने कहा की मानवता के लिए एक सार्थक प्रयास है गर्म कपड़ा बैंक मुहीम,सामर्थ्यवान व्यक्ति जुड़कर इस मुहीम को सफल बनायें जिससे लोगो को ठंडक मे राहत पहुंचाया जा सके। संस्था अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने जरूरतमंद महिलाओं को आगे भी सेवा करने तथा समय समय पर कम्बल आदि वस्तुओं का वितरण करने का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा की ठण्ड की गलन व ठिठुरन तीव्रता पर है ऐसे में हमारा प्रयास है कि आर्थिक विसंगता ठण्ड से बचाव में किसी प्रकार से आड़े न आये। गर्म कपड़ा बैंक मुहीम द्वारा दिव्यांगजन, असहाय जरुरतमंद एवं वृद्धजनों के पास पहुँचकर गर्म कपड़ा व कम्बल का वितरण करना हमारी प्राथमिकता हैं।
कार्यक्रम के दौरान केबीएस यूनिक स्कूल की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने भी स्कूल की तरफ से आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा स्कूल की शिक्षिका ज्योति और पिंकी चौहान ने श्रमदान कर जरूरतमंदो तक कम्बल पहुंचाने मे मदद किं। पाण्डेय जी ने बताया की आगामी कम्बल का वितरण 11 जनवरी दिन रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पूर्व संध्या पर किया जायेगा।






