February 2, 2026
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टॉप छात्रों का सम्मान

महराजगंज। एक्सीलेंस कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह डीआईओएस सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन एक्सीलेंस कोचिंग सेंटर एवं शिक्षा सामर्थ्य के संयुक्त सहयोग से किया गया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टॉप छात्रों का सम्मान

समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रिद्धि पाण्डेय ने टॉप टेन छात्रों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र इमामुद्दीन को 1500 रुपये नगद, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे गणेश गुप्ता को 1000 रुपये नगद के साथ मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रियांशु मिश्रा को इस्पायरल कॉपी का बंडल, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त नीतू मधेशिया, ज्योती, रंजना चौधरी, कुसुम वर्मा, आरती रावत सहित अन्य टॉप टेन छात्रों को भी मेडल व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने छात्रों को निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उसके बाद दोनों जिला विद्यालय निरिक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बाल विवाह के रोकने को लेकर सभी को शपथ दिलाते हुए जागरूकता करने के लिए कहा जिससे समाज का विकास हो सके।

कार्यक्रम का संचालन उमेश गुप्ता ने किया। संस्थान के निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ने अतिथियों का सम्मान करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एक्सीलेंस लाइब्रेरी के संचालक अविनाश श्रीवास्तव, चेतन शर्मा, शिक्षा सामर्थ्य के डायरेक्टर प्रियांशु मधेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!