October 10, 2026
सैन्य परंपरा और अनुशासन के साथ CATC-169 शिविर का शुभारंभ, राष्ट्र नव निर्माण में NCC कैडेट्स की है अहम भूमिका - कैंप कमाण्डेंट

सिसवा बाजार-महराजगंज। परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली में 102 यू.पी बटालियन NCC, गोरखपुर मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित CATC-169 (संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर) का उद्घाटन सैन्य परंपरा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। शिविर के शुभारंभ के साथ ही परिसर में सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन, एकता और देशभक्ति के वातावरण से परिपूर्ण रहा।

सैन्य परंपरा और अनुशासन के साथ CATC-169 शिविर का शुभारंभ, राष्ट्र नव निर्माण में NCC कैडेट्स की है अहम भूमिका - कैंप कमाण्डेंट

उद्घाटन अवसर पर 102 यू.पी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा की एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
कर्नल जयशंकर चौधरी ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि सैन्य जीवन का आधार समय की पाबंदी, आदेशों का पालन, शारीरिक एवं मानसिक दृढ़ता और सामूहिक जिम्मेदारी है। एक अच्छा कैडेट वही है, जो प्रशिक्षण के दौरान अर्जित गुणों को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाए। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने, कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सहायक होंगे।

इस अवसर पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेट्स को शिविर के संचालन, प्रशिक्षण व्यवस्था और निर्धारित गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने शिविर के दौरान अनुशासित जीवनशैली अपनाने, समय-सारिणी का पालन करने तथा प्रशिक्षण से संबंधित सभी निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि शिविर की सफलता प्रत्येक कैडेट की सक्रिय सहभागिता, आपसी सहयोग और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार पर निर्भर करती है।सीएटीसी-169 शिविर के अंतर्गत कैडेट्स को एनसीसी की निर्धारित प्रशिक्षण प्रणाली के अनुरूप अनुशासन, शारीरिक क्षमता, नेतृत्व, समूह में कार्य करने की दक्षता और राष्ट्रीय चेतना से संबंधित अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

शिविर में 11 विद्यालयों के कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए 16 कैडेट्स को शिविर संचालन में सहयोग करने का दायित्व दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से बटालियन अंडर ऑफिसर उत्कृष्ट श्रीवास्तव, कम्पनी सार्जेंट मास्टर मानस पांडे, आर पी सार्जेंट अजीत, शांति कुशवाहा, कम्पनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट स्वराज कुमार ,राज किशोरी, क्वार्टर गार्ड आशुतोष तिवारी , अल्फा कंपनी सीनियर आयुष कुमार, ब्रावो कंपनी सीनियर प्रियांशु त्रिपाठी, चार्ली कंपनी सीनियर अली हुसैन अंसारी, डेल्टा कंपनी सीनियर रामेश्वर का चयन किया गया। शिविर के सुचारू संचालन हेतु प्रमुख रूप से १९ पी आई स्टाफ, ०५ ए एन ओ तथा ०२ जी सी आई कैंप में प्रतिभाग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!